Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिखरसाली में सोमेश्वर महाराज के कपाट शीतकाल के लिए बंद

खरसाली में सोमेश्वर महाराज के कपाट शीतकाल के लिए बंद

खरसाली (उत्तरकाशी)। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में स्थित 12 गांव गीठ पट्टी के आराध्य देव सोमेश्वर महाराज के कपाट आज विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। विशेष पूजा-अर्चना के बाद देवता के कपाट आगामी चार माह के लिए शीतकालीन अवधि हेतु बंद किए गए हैं।

कपाट बंद होने के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक पूजा संपन्न कराई गई, जिसमें क्षेत्र के 12 गांवों के साथ ही बड़कोट क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कपाट बंद होने के साथ ही अब शीतकाल में देवता की पूजा-अर्चना खरसाली गांव में ही की जाएगी। धार्मिक आस्था और परंपरा के अनुसार यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments