Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबदरीनाथ धाम में सिंहद्वार से आगे मोबाइल प्रतिबंधित, चारधाम यात्रा तैयारियों पर...

बदरीनाथ धाम में सिंहद्वार से आगे मोबाइल प्रतिबंधित, चारधाम यात्रा तैयारियों पर गढ़वाल आयुक्त की सख्ती

ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बदरीनाथ धाम में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

गढ़वाल आयुक्त ने चमोली जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के मोबाइल सुरक्षित रूप से जमा कराने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रील और ब्लॉग बनाने के दौरान धार्मिक स्थलों की गरिमा भंग होने और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे देखते हुए यह कदम आवश्यक है।

बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप सहित पौड़ी, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान जानकारी दी गई कि शीतकालीन यात्रा के तहत चारधामों के प्रवास स्थलों में अब तक 27 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में सबसे अधिक करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार चारधामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे आगामी यात्रा सीजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments