Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभोले की भक्ति में रमी देवभूमि, श्रावण मास के तीसरे सोमवार को...

भोले की भक्ति में रमी देवभूमि, श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से भीड़

हरिद्वार: श्रावण मास के तीसरे सोमवार को देवभूमि उत्‍तराखंड एक बार फ‍िर भोले की भक्ति में रमा दिखाई दिया। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्‍त लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

श्रद्घालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, फल, फूल, धतूरा, बेलपत्र, दही, जल आदि से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे के साथ भक्तगणों ने मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

दक्षेश्वर महादेव मंदिर में बम-बम भोले के जयकारे
हरिद्वार के कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में बम-बम भोले के जयकारे के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाहर से ही जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। इधर मंदिर परिसर में मेला भी लगा है।

शिव का प्रिय सावन का सोमवार
शिव का प्रिय सावन का सोमवार आज है। देहरादून के शिवालयों में भी भक्‍तों की भीड़ है। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, जंगम शिवालय समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में शिवभक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना का दौर जारी है।

आज पर्वतीय क्षेत्रों का दूसरा सावन का सोमवार
आज पर्वतीय क्षेत्रों का दूसरा जबकि मैदानी क्षेत्र का तीसरा सोमवार है। इस अवसर पर देहरादून के मंदिर रंग विरंगी लाइट व फूलों से सजाए गए हैं।

टपकेश्वर महावेद मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णागिरी महाराज ने बताया कि सुबह चार बजे अभिषेक के बाद साढ़े चार बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। तब लगातार भक्‍तों का आना जारी है।

महंत श्री 108 कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि रात 10 बजे तक जलाभिषेक के लिए कपाट खुले रहेंगे।

सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मंदिर समिति ने चमोली में हुई घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए पूजा की। मंदिर में हरिद्वार से मंगाए गंगाजल से श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का अभिषेक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments