Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनशनिवार को बाला महाराज की निकलेगी शोभायात्रा, डायवर्ट रहेगा रूट

शनिवार को बाला महाराज की निकलेगी शोभायात्रा, डायवर्ट रहेगा रूट

देहरादून। संवाददाता। शनिवार को बाला महाराज की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से चलकर सहारनपुर चैक, झण्डा बाजार, रामलीला बाजार, धामावाला, पल्टन बाजार, चकराता रोड, बिन्दाल चैक, तिलक रोड, भण्डारी चैक, रामलीला बाजार, बाबूगंज, लक्खीबाग से सहारनपुर रोड होते हुए पुनरू शिवाजी धर्मशाला पर समाप्त होगी।

यहां रहेगा रूट डायवर्ट
– शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से पंजाब भूसा कट से यू टर्न लेने से पहले निरंजनपुर मण्डी चैक से पहले चैपहिया एंव तिपहिया वाहनों को डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जायेगा।

– शोभायात्रा सहारनपुर चैक पहुंचने से पहले बल्लीवाला से कोई भी वाहन सहारनपुर चैक की ओर नहीं भेजा जायेगा।

– शोभायात्रा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चैक पार करने पर सभी स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।

– शोभायात्रा चकराता रोड आने पर चकराता रोड में शोभा यात्रा के साथ-साथ यातायात को भी संचालित किया जायेगा।

– शोभायात्रा का अगला हिस्सा लक्खीबाग चैकी के पास पहुचने पर शोभायात्रा को बीच-बीच में रोक कर यातायात को निकाला जायेगा।
पुलिस यात्रियों से अपील किया है कि अपने गन्तव्य स्थान तक पहुँचने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments