Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचारधाम यात्रा समापन की ओर: केदारनाथ के 21 अक्तूबर, बदरीनाथ के कपट...

चारधाम यात्रा समापन की ओर: केदारनाथ के 21 अक्तूबर, बदरीनाथ के कपट 19 नवम्बर को होंगे बंद

आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल व वेदपाठियों ने बदरीनाथ के कपाट बंद होने का मुर्हूत निकाला.  मुर्हूत के अनुसार, बदरीनाथ के कपाट शीतकाल 19 नवंबर को शाम 7:28 मिनट पर बंद होंगे. अगले छह महीने तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना नृसिंह मंदिर जोशीमठ में होगी. 

देहरादून (संवाददाता) : उत्तराखंड पर्यटन की लाइफ लाइन कही जाने वाली इस वर्ष की चारधाम यात्रा समापन की ओर है. दोनों प्रमुख धामों बदरीनाथ व केदार नाथ के कपट बाद होने की तिथि घोषित कर दी गई हैं. इस घोषणा के अनुसार भगवान बदरीनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए 19 नवंबर को और केदारनाथ जी के कपाट 21 अक्‍टूबर को बंद होंगे।

आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल व वेदपाठियों ने बदरीनाथ के कपाट बंद होने का मुर्हूत निकाला.  मुर्हूत के अनुसार, बदरीनाथ के कपाट शीतकाल 19 नवंबर को शाम 7:28 मिनट पर बंद होंगे. अगले छह महीने तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना नृसिंह मंदिर जोशीमठ में होगी.

उधर, भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 21 अक्‍टूबर को सुबह आठ बजे वृषक लग्न में बंद होंगे. अगले छह महीने तक ओंकारेश्वर मंदिर में ही बाबा केदार के दर्शन होंगे.  भगवान तुंगनाथ के कपाट 27 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे वृषक लग्न में बंद होंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments