Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइस टीवी एक्ट्रेस ने रचाई शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर...

इस टीवी एक्ट्रेस ने रचाई शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी

टेलीविजन अभिनेत्री निकिता शर्मा शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह बंधन में बंध गईं हैं। इगास के पावन पर्व पर उन्होंने मंदिर की अखंड विवाह वेदी में रोहनदीप सिंह के साथ साथ फेरे लिए। निकिता शर्मा स्वरागिनी, दो दिल एक जान, शक्ति और फिर लौट आई नागिन सीरियल में काम कर चुकीं हैं। इस मौके उनके परिवार और अन्य करीबी लोग मौजूद थे। विवाह के उपरांत सोशल मीडिया पर निकिता ने शादी की फोटो साझा करते हुए लिखा है कि महादेव के आशीर्वाद से जीवन की नई शुरुआत कर रही हूं। उत्तराखंड की रहने वाली निकिता 11 नवंबर को अपने परिवार के साथ त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचीं थीं। यहां पर इगास के पर्व पर विवाह की उन सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए उन्होंने रोहनदीप सिंह के साथ शादी रचाई, जो इस मंदिर से जुड़ी हुई हैं। सप्तवेदी में पुरोहित गिरीश कुर्मांचली ने दूल्हा-दुल्हन की सात फेरे की रस्म पूरी कराई। सादे समारोह के बीच हुए इस विवाह आयोजन में दुल्हन निकिता ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी।

 

 

इसके उपरांत नवदंपती ने त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान विष्णु, शिव-पार्वती और बामन देवता के पुजारी संजय जमलोकी के माध्यम से विशेष पूजा-अर्चना कराते हुए आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व त्रियुगीनारायण मंदिर में टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक (चंद्रमुखी चौटाला) और उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत सहित अन्य कई लोग विवाह कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments