Wednesday, June 3, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिचारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 44 दिनों में पहुंचे 29.85...

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 44 दिनों में पहुंचे 29.85 लाख श्रद्धालु

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मौसम की चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार चारधाम पहुंच रहे हैं।

19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के शुरुआती 44 दिनों में इस बार अब तक 29.85 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में तीन लाख से अधिक है। बीते वर्ष इसी अवधि में लगभग 26.34 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा की थी।

यात्रा के दौरान प्रतिदिन 70 से 80 हजार श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस लगातार व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं।

चारधाम यात्रा में बढ़ती संख्या से पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बड़ा लाभ मिल रहा है। होटल, परिवहन, घोड़ा-खच्चर संचालक और स्थानीय व्यापारी इस सीजन को बेहद उत्साहजनक मान रहे हैं।

सरकार और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से मौसम अपडेट और यात्रा एडवाइजरी का पालन करने की अपील की जा रही है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments