Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिचारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी की वेबसाइट होगी हाईटेक, श्रद्धालुओं को घर...

चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी की वेबसाइट होगी हाईटेक, श्रद्धालुओं को घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट को आधुनिक और अपडेटेड बनाने में जुटी है। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

बीकेटीसी के अधीन बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित कुल 47 मंदिर आते हैं, जहां पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्थाएं समिति के माध्यम से संचालित होती हैं। हालांकि, बीते कई वर्षों से वेबसाइट अपडेट न होने के कारण देश-विदेश के श्रद्धालुओं को सही और ताजा जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा व्यवस्था, विशेष पूजाओं के शुल्क, ऑनलाइन बुकिंग और बीकेटीसी के विश्राम गृहों से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी।

नई वेबसाइट के जरिए चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments