Wednesday, September 2, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबदरीनाथ धाम में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बदरीनाथ धाम में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष 4 सितंबर को भव्य और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान बदरीनाथ के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

जन्माष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती आयोजित की जाएगी। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पर्व पर मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठी रवींद्र भट्ट की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।

मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के समय विशेष आरती और पूजा होगी। इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ भी मौजूद रहेंगे।

5 सितंबर को बदरीश पंडा पंचायत मनाएगी जन्मोत्सव

वहीं, 5 सितंबर को बदरीश पंडा पंचायत की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने बताया कि बामणी गांव से विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी, जो बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगी।

इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्माष्टमी को लेकर बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments