श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। चेक सौंपने के दौरान समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा पिछले एक दशक से समिति से जुड़े हुए हैं और धार्मिक कार्यों में लगातार योगदान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दान न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
महेंद्र शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के प्रति उनकी गहरी आस्था है। यह दान उसी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर समिति इस राशि का उपयोग धार्मिक कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार में करेगी।

