Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के नौ जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज अंधड़ और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 4400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी इलाकों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कुल नौ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments