Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारमां गंगा का पवित्र कलश आज पहुंचेगा निरंजनी अखाड़ा

मां गंगा का पवित्र कलश आज पहुंचेगा निरंजनी अखाड़ा

हरिद्वार। मां गंगा का पवित्र कलश आज शाम मायापुर स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचेगा। चरण पादुका स्थल से धूमधाम के साथ पवित्र कलश को पशुपति नाथ मंदिर रवाना किया जाएगा। गंगा कलश को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए चरण पादुका स्थल पर रखा जाएगा।

मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की प्रतिमा और छड़ी मुखीमठ में स्थापित की जाती है। इसके बाद पवित्र गंगा कलश को नेपाल स्थित पशुपति नाथ मंदिर नेपाल में भगवान शिव के अभिषेक के लिए ले जाया जाता है।
पहले चरण में रावल शिवप्रकाश महाराज आज (मंगलवार) को पवित्र कलश को लेकर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के चरण पादुका स्थल में पहुंचेंगे। इसके बाद 25 नवंबर को पवित्र कलश मुरादाबाद में अनीता गुप्ता और वाईपी गुप्ता के आवास पर रहेगा। 26 नवंबर को कलश बरेली होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगा।

वहीं 27 नवंबर को लखनऊ से गोरक्षनाथ मठ गोरखपुर के लिए प्रस्थान होगा। पवित्र कलश 28 नवंबर को भैरव होते हुए नेपाल की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद 30 नवंबर को पशुपति नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने कहा कि मां गंगा की पवित्र यात्रा का समापन नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में अभिषेक के साथ संपन्न होगा।

हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह हरिद्वार का सौभाग्य है कि पवित्र गंगा कलश के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। मां गंगा जीवनदायिनी हैं और भारत की जीवन रेखा है। गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प हम सभी को लेना होगा, तभी मां गंगा के दर्शन और उनकी पूजा करने की सार्थकता होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments