Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमां-बाप ने की थी प्रीति की हत्या

मां-बाप ने की थी प्रीति की हत्या

हरिद्वार। संवाददाता। मंगलौर के एक गांव में नौ साल की बच्ची की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस खुलासे ने पुलिस टीम के होश फाक्ता कर दिए। इस हत्या के पीछे बच्ची की मां निकली। मां ने अपनी बच्ची की हत्या करके शव खेत में फेंक दिया था। इस वारदात में बच्ची का सौतेला पिता भी शामिल था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को नरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नौ साल की बेटी प्रीति घर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की।


गांव के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की। जिसके बाद शक की सुई बच्ची की मां और सौतेला पिता पर घूमी। इस बीच पुलिस टीम को हथियाथल आश्रम के पीछे गन्ने के खेत में प्रीति का शव मिला। पुलिस ने बच्ची की मां पूनम और सौतेले पिता नरेश से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें दोनों के बयानों में भिन्नता पाई गई। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। इस बीच पुलिस को पता लगा कि प्रीति नरेश की नहीं पूनम के पहले पति और सहारनपुर निवासी विनोद की बेटी थी।

इसी के आधार पर पुलिस ने शक जताते हुए सख्ती से पूछताछ की तो पूनम के आंशु भावुकता के साथ झलक पड़े। उसने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने पूनम और उसके पति को गुनाह में साथ देने सबूत मिटाने के जुर्म में आईपीसी की धाराओं मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments