Thursday, October 29, 2026
Homeअपराधतीन मुर्गों की मौत पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

तीन मुर्गों की मौत पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। संवाददाता। राजधानी दून के बल्लूपुर फ्लाईओवर पर गुरुवार को स्कूटर की रस्सी टूटने से सड़क पर गिरे तीन मुर्गों की मौत हो गई, जबकि बाकी मुर्गों को पशुओं के अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान इसी रास्ते से गुजर रहे प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने टीम बुलाकर आरोपी स्कूटर चालक को गिरफ्तार किया।


वहीं, कावली रेंज के बीट अधिकारी की तहरीर पर स्कूटर सवार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चंदर रोड निवासी शाहनवाज गुरुवार सुबह मुर्गों को स्कूटर पर उल्टा बांधकर बल्लूपुर फ्लाईओवर से प्रेमनगर जा रहा था। इसी बीच रस्सी टूट जाने के कारण मुर्गे सड़क पर गिर गए और फ्लाईओवर के ऊपर से जा रहे वाहनों के नीचे दबने से तीन की मौत हो गई। सात जिंदा मुर्गो को तो पशुओं के राहत अस्पताल भेज दिया गया, जबकि 12 के करीब कटे हुए मुर्गों को जमीन में दबा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments