Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया काम, सरकार के खिलाफ जता...

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया काम, सरकार के खिलाफ जता रहे आक्रोश

रुड़की। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से गुरुवार से सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। विभिन्न मांगों के नहीं माने जाने पर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही तीस नवंबर तक इसी तरह से आंदोलन करने, इसके बाद जिला मुख्यालयों पर धरना देने का ऐलान किया है।

गुरुवार को मिनिस्टीरियल कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों के बाहर एकत्र हुए और गेट मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने काला फीता बांधकर कामकाज शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से पूर्व में हुए समझौतों के तहत आज तक एक भी मांग पूरी नहीं हो सकी है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में आक्रोश है।

नहीं हो रही पदोन्नति
कर्मचारियों ने कहा कि अभी तक ना तो पदोन्नति में तेजी दी गई है और ना ही पुरानी एसीपी का लाभ दिया जा रहा है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में आक्रोश है। इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद का गजट नोटिफिकेशन तत्काल जारी किया जाए। साथ ही मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से पद की गरिमा के अनुसार कामकाज लिया जाए।

अब काली पट्टी बांधकर काम करेंगे कर्मचारी

कर्मचारियों ने कहा कि 16 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक कर्मचारी प्रतिदिन गेट मीटिंग करने के बाद काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद सात दिसंबर को सभी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार उनकी बात नहीं सुनती हैं तो दिसंबर माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सईद अहमद, जिला मंत्री रोहित कुमार शर्मा आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments