Friday, October 9, 2026
Homeहरिद्वारसीआईआई के इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का सीएम धामी ने किया...

सीआईआई के इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

हरिद्वार। सिडकुल में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, उद्यमियों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

एक्सपो में उद्योगों से संबंधित आधुनिक तकनीक, नए उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न कंपनियों की ओर से अपने उत्पादों और तकनीकी समाधानों की जानकारी भी दी गई।

समिट के माध्यम से उद्योग जगत और सरकार के बीच संवाद को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और नई तकनीकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों और औद्योगिक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में उद्योगों के विस्तार और संभावनाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments