Saturday, October 10, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी, कई वाहनों के शीशे टूटे

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी, कई वाहनों के शीशे टूटे

हरिद्वार। हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है।

अचानक मौसम बदलने के साथ शुरू हुई तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। बड़े-बड़े ओले गिरते देख सड़क पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। लोग ओलों से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तेज ओलावृष्टि से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। सड़क पर मौजूद लोगों के लिए ओलों से बचना मुश्किल हो गया, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर खुद को बचाने की कोशिश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments