Monday, June 22, 2026
Homeहरिद्वारहरि सेवा आश्रम में संत सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी और बाबा रामदेव ने...

हरि सेवा आश्रम में संत सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी और बाबा रामदेव ने किया शुभारंभ

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

संत सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संतों और वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, आचार्य बालकृष्ण, निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और कैलाश विजयवर्गीय सहित कई संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments