Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअश्लील विज्ञापन में रामदेव की तस्वीर लगाई, मुकदमा दर्ज

अश्लील विज्ञापन में रामदेव की तस्वीर लगाई, मुकदमा दर्ज

बाबा रामदेव की तस्वीर अश्लील विज्ञापन पर दिखाने के मामले में पुलिस ने पतंजलि योगपीठ के विधिक अधिकारी की शिकायत पर वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधिक अधिकारी का आरोप है कि इससे बाबा रामदेव और पतंजलि योगपीठ के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। विधिक अधिकारी का आरोप है कि एक वेबसाइट पर अश्लील सामग्री परोसी जाती है। इस वेबसाइट पर कथित उत्पादों के विज्ञापन पर बाबा रामदेव का फोटो अश्लील पंक्तियों के साथ लगाया गया है। जबकि बाबा रामदेव एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का किसी भी प्रकार का वेबसाइट संचालकों से कोई भी संबंध नहीं है। आरोपितों ने रामदेव और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि अज्ञात वेबसाइट संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments