Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारकुंभ मेला ड्यूटी पर हरिद्वार आए दारोगा की बाइक को तेज रफ्तार...

कुंभ मेला ड्यूटी पर हरिद्वार आए दारोगा की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

हरिद्वार। हरिद्वार में हुए एक सड़क हादसे में दारोगा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे बाइक से किसी काम से बहादराबाद जा रहे थे। तभी हाइवे पर अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पौड़ी जनपद में तैनात उपनिरीक्षक सुनील राणा कुंभ मेला ड्यूटी के लिए हरिद्वार आए हुए थे। शनिवार को वे बाइक से किसी काम के लिए बहादराबाद जा रहे थे, लेकिन हाइवे पर हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments