Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारमुख्यमंत्री ने किया जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग, व्यापारियों ने जताया...

मुख्यमंत्री ने किया जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग, व्यापारियों ने जताया आभार

हरिद्वार–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को  हरिद्वार के हरकीपैड़ी क्षेत्र में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन और व्यापारियों को जीएसटी दरों में हालिया कटौती की जानकारी दी गई और इससे होने वाले लाभों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे आर्थिक सुधारों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में की गई कटौती से देश और राज्य की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आना तय है।

मुख्यमंत्री ने हरकीपैड़ी बाजार में व्यापारियों से सीधे संवाद किया और उनसे आग्रह किया कि वे घटाई गई जीएसटी दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं। उन्होंने विभिन्न दुकानों पर जाकर स्वयं जनजागरूकता से संबंधित स्टीकर भी लगाए और व्यापारियों को फूल भेंट कर धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में व्यापारी समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘घटी जीएसटी मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार’ जैसे बैनर लगा कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री के स्वागत में व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिकी मजबूत होगी, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा, “स्वदेशी को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकते हैं।”

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्ता, मेयर किरन जैसल, दर्जा राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, सुनील सैनी, शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सीडीओ आकांक्षा कोंडे, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, पार्षद अनुज सिंह एवं वाशु पाराशर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments