Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वाररोटरी क्लब ने रुड़की में निराश्रितों व श्रमिकों के लिए शुरू की...

रोटरी क्लब ने रुड़की में निराश्रितों व श्रमिकों के लिए शुरू की रोटरी की चाय; हर साल ठंड के मौसम में दी जाएगी यह सुविधा

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की मिड डाउन की ओर से मंगलवार से रुड़की शहर में रोटरी की चाय की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रतिदिन शहर के विभिन्न चौराहों एवं रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर निराश्रित एवं श्रमिकों को चाय उपलब्ध कराई जाएगी।

रोटरी क्लब रुड़की मिड टाउन की ओर से इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दीपक को दी गई है। इस मौके पर राजीव पुर्थी ने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत अक्षय प्रताप सिंह एवं अक्षरा सिंह ने की है।

सर्दी के मौसम में किया जाएगा चालू
सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक यह शहर के रेलवे स्टेशन, लेबर चौक रामनगर, लेबर चौक बीटी गंज, नगर निगम चौक पर चाय का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रोटरी क्लब का महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं और इसको सर्दी के मौसम में लगातार चालू किया जाएगा।

इस मौके पर रमेश रावल, अनुभव गुप्ता, हिमांशु पुंडीर, संजीव कौशल, डॉक्टर सुधीर चौधरी, डॉक्टर मधुलिका, डॉक्टर विकास त्यागी, अर्पित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, सौरब जैन, प्रमोद कीर, श्वेता अग्रवाल और नागेश्वर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments