Tuesday, June 16, 2026
Homeहरिद्वारसोमवती अमावस्या स्नान पर उमड़ी भीड़, हरिद्वार से दिल्ली, लखनऊ और बठिंडा...

सोमवती अमावस्या स्नान पर उमड़ी भीड़, हरिद्वार से दिल्ली, लखनऊ और बठिंडा के लिए चलीं विशेष मेला स्पेशल ट्रेनें

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन यात्रियों का दबाव बना रहा। रूटीन ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, लखनऊ और बठिंडा के लिए विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया।

रेलवे के अनुसार, हरिद्वार–दिल्ली शाहदरा अनारक्षित मेला स्पेशल 16 और 17 जून को संचालित की जा रही है। यह ट्रेन रुड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर और गाजियाबाद होते हुए शाम 4:40 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04385 दिल्ली शाहदरा–हरिद्वार मेला स्पेशल 16 और 17 जून को दिल्ली शाहदरा से शाम 6:15 बजे रवाना होकर रात 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसके अलावा हरिद्वार से दिल्ली के लिए एक अन्य अनारक्षित विशेष ट्रेन 16 जून को शाम 7:45 बजे रवाना होगी, जो रात 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04387 दिल्ली–हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल 17 जून को तड़के 3:40 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान के चलते नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई थी। सीएमआई अजय तोमर ने कहा कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली, लखनऊ और बठिंडा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिससे यात्रियों को राहत मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments