हरिद्वार। संवाददाता। हरिद्वार में एसएससी परीक्षा के दौरान पुलिस ने एक मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। जो परीक्षा के दौरान नकल करते कक्ष निरीक्षक के द्वारा पकड़ा गया है। छात्र बागपत उत्तर प्रदेश के खेकड़ा का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से गुरुवार को मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए लिखित परीक्षा कराई गई। हरिद्वार के शिवालीकनगर में एवरेस्ट इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र पर तलाशी के दौरान टीम ने नितिन धामा निवासी खेकड़ा, बागपत उत्तर प्रदेश के कब्जे से एक ब्लूटूथ डिवाइस और चिप बरामद हुई।
परीक्षा की कमान संभाल रहे इंस्पेक्टिव ऑफिसर डॉक्टर नरेश चैधरी ने बताया कि हरिद्वार में एक, रुड़की में तीन और भगवानपुर के एक सेंटर पर परीक्षा हुई। हरिद्वार सेंटर से एक छात्र को नकल के उपकरणों के साथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जारी है। कर्मचारी चयन आयोग को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

.jpeg)
.jpeg)

