Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधयुवती से मनचलों ने कि छेड़छाड़ जबरन कार में बैठाने का प्रयास,...

युवती से मनचलों ने कि छेड़छाड़ जबरन कार में बैठाने का प्रयास, भीड़ ने जमकर पीटा


रूड़की। बाजार से घर लौट रही युवती से कार सवार मनचलों ने सरेराह छेड़छाड़ की। युवती को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने मनचलों को जमकर पीटा। इस दौरान अफरातफरी मची रही। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। आजादनगर क्षेत्र निवासी एक युवती रविवार शाम को खरीदारी के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में आई थी।

मलकपुर चुंगी से वह नगर निगम पुल की ओर जा रही थी। इस दौरान पठानपुरा के पास कार सवार कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया। इस दौरान कार सवार दो युवकों ने युवती को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने युवकों को घेर लिया। खुद को भीड़ से घिरा पाकर आरोपी युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई की। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों आरोपी युवकों को कोतवाली ले आई। युवती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। युवक पनियाला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments