Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूटी

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूटी


रूड़की। संवाददाता। महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर राजपुतान निवासी अनिता देवी ने तहरीर देकर बताया कि दोपहर तीन बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच पीछे से दो बाइक सवार युवक पहुंचे। युवकों ने पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन लूट ली।

वारदात के बाद बदमाश से फरार होने लगे। शोर शराबा सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर एकत्र हो गए। क्षेत्रवासियों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने के लिए दौड़ लगा दी। लेकिन बदमाश क्षेत्र की गलियों से होकर फरार होने में कामयाब रहे। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की आसपास तलाश करने के बाद चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बाइक सवार बदमाशों के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments