Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिएक बड़ी शक्ति बनकर उभरा भारत; सुरेश जोशी

एक बड़ी शक्ति बनकर उभरा भारत; सुरेश जोशी


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा लोकसभा का चुनाव ऐतिहासिक है। आज भारत देश और दुनिया में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। विरोधी दलों का एकमात्र लक्ष्य नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकना है, लेकिन जनता एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है। वह हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा खुद कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने एक कार्यक्रम में कहा आलवेदर रोड के निर्माण के लिए दिया। यह भाजपा सरकार के विकास की खुद स्वीकारोक्ति है। कहा पिछले 70 साल में कांग्रेस और अन्य सरकारों ने गंगा की अविरलता के लिए कुछ भी नहीं किया।

स्थानीय और बाहरी का जिक्र किए कहा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की पढ़ाई हरिद्वार में हुआ है। उन्होंने राज्य विभाजन के दौरान भी उन्होंने हरिद्वार के बगैर उत्तराखंड की संकल्पना संभव नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments