Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचुनाव में मतदान से पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है भाजपा की...

चुनाव में मतदान से पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है भाजपा की जीत; निशंक


ऋषिकेश। हरिद्वार सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि चुनाव में मतदान से पूर्व ही हमारी जीत सुनिश्चित हो चुकी है। अब हमारे कार्यकर्ता जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

व्यापार सभा भवन में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी निशंक ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे। वह शुद भी सांसद नहीं थे। राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं थी। उस वक्त चुनाव में पौने दो लाख की बढ़त से हमने जीत हासिल की। अब तो जीत का अंतर और अधिक बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि तब ऋषिकेश विधानसभा में सबसे ज्यादा 37000 से जीत मिली। अब की बार यह आंकड़ा 50 हजार पार कारेगा। उन्होंने कहा अल्पसंख्यकों के हित मोदी सरकार में ही सुरक्षित है। यह बात अल्पसंख्यक भाई भी समझ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा समूचे विश्व में कार्यकर्ताओं के दम पर शिखर पर पहुंची है। भाजपा ने जिसे अपना विश्वास प्रदान किया है। उनके माध्यम से ही भाजपा की जीत का शंखनाद होगा। लोग भाजपा के कार्यों और मोदी की देश के लिए मेहनत को आधार मानते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments