Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


हरिद्वार। एक युवती ने घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती ने आत्महत्या किन कारणों से की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार युवती आरती(19 वर्ष) पुत्री उमेश कुमार मूलनिवासी रामपुर उत्तर प्रदेश थाना सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद गांव में अपने भाई-भाभी के साथ किराए पर रहती थी। वो एक फैक्ट्री में काम करती थी।

शुक्रवार को आरती गले में चुन्नी डालकर पंखे से लट गई। जब भाभी ने ये देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments