Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर की हत्या

पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर की हत्या


हरिद्वार। संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार में 5 साल की मासूम के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने से आज सुबह सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी फरार है। राज्य में चुनाव के उपरांत धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी घटना हो जाने से पुलिस के आलाधिकारी भी सकते में गये और उन्होने फरार आरोपियों की तलाश में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये है। दिल दहला देने वाली इस अमानवीय घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों मंडावली बिजनौर निवासी एक परिवार उत्तराखण्ड के चिड़ियापुर के समीप कोटावाली स्थित पोल्ट्री फार्म में गेहूं काटने की मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि बीती शाम उस परिवार की एक 5 वर्षीय मासूम लापता हो गयी। मासूम बच्ची के लापता होते ही लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर मामले की जानकारी भाग्गूवाला चैकी पुलिस को दी। घटना भाग्गूवाला व श्यामपुर बांर्डर में होने के कारण भाग्गूवाला पुलिस ने मामले की जानकारी उत्तराखण्ड के श्यामपुर थाना पुलिस को दे दी। श्यामपुर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए मासूम की तलाश में रात भर आपरेशन चलाया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।

इस बीच पुलिस को पता चला कि मासूम को पोल्ट्रीफार्म कर्मी सोनू पुत्र शिवचरण शाम के समय अपने साथ ले गया था जिसके साथ उसके दो साथी भी थे, जिनकी तलाश की गयी। आज सुबह पुलिस को कोटावाली नदी के समीप स्थित जंगल से मासूम का शव बरामद हुआ। इस बीच पुलिस ने आरोपी पोल्ट्रीफार्म कर्मी सोनू को भी नशे की हालत में दबोच लिया। जिससे उसके अन्य दो साथियों के विषय में पूछताछ की जा रही है। बहरहाल पुलिस मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments