Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदो युवतियों संग गुतरात से भागकर हरिद्वार पहुंचा युवक, परिजनों को देख...

दो युवतियों संग गुतरात से भागकर हरिद्वार पहुंचा युवक, परिजनों को देख छत से लगाई छलांग, मौत


हरिद्वार। दो युवतियों के साथ हरिद्वार के एक आश्रम में ठहरे युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को देखकर आश्रम की छत से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि उक्त युवक दो युवतियों के साथ गुजरात के द्वारिका से भागकर हरिद्वार आया था। उनके परिजनों को जब उनके हरिद्वार पहुंचने की भनक लगी तो वो भी हरिद्वार आ गए और तीनों की तलाश में जुट गए। जब उन्हें युवक-युवतियां नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस को अपनी जांच-पड़ताल में तीनों के एक आश्रम में ठहरे होने की जानकारी मिल गई।

सोमवार रात पुलिस उनके परिजनों के साथ आश्रम पहुंच गई। अपने परिजनों को पुलिस के साथ देखते ही युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि उक्त तीनों लोग एक दिन पहले ही गुजरात से हरिद्वार पहुंचे थे। यहां वे श्रवण नाथ नगर स्थित एक आश्रम में ठहरे थे। सोमवार को उनके परिजन भी उन्हें ढूंढते हुए हरिद्वार पहुंच गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments