Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को तमंचे और कारतूस के...

एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया


हरिद्वार। संवाददाता। संगठित अपराध के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एसटीएफ द्वारा हरिद्वार जेल में सजा काट रहे शातिर अपराधी इन्तजार के सहयोगी कपिल को देर शाम मुठभेड़ के बाद तमंचे मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश जेल में रहने के दौरान इन्तजार के सम्पर्क में आया था। जिन्होने एक हत्या करने की योजना बनाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार क्षेत्र में मौजूद एसटीएफ को सूचनाएं मिल रही थी कि जेल में बंद शातिर अपराधी इन्तजार शहर में किसी की हत्या कराने की फिराक में है। जो इन दिनों पूर्व में जेल में रहे अपराधी कपिल के सम्पर्क में है और दोनों मिलीभगत कर हत्या की वारदात को अंजाम देना चाहते है।

सूचना पर एसटीएफ द्वारा संज्ञान लेते हुए कपिल की तलाश शुरू की गयी। कपिल की तलाश में जुटी एसटीएफ को कल देर शाम पता चला कि शातिर कपिल इस समय झबरेड़ा रोड मंगलौर के पास मौजूद है और वह कभी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। जानकारी के उपरान्त एसटीएफ ने बताये गये स्थान की घेराबंदी कर कपिल को दबोचना चाहा तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद एसटीएफ द्वारा भी जवाबी फायरिंग कर आरोपी कपिल को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ के अनुसार कपिल शातिर किस्म का बदमाश है जिस पर पहले भी कई मुकदमें कायम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments