Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से हजारों का माल ले भागे चोर

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से हजारों का माल ले भागे चोर

हरिद्वार। संवाददाता। भगवानपुर में चोरों ने हाईवे पर स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना शुक्रवार की रात की है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू को देखते हुए मामले की जांच कर रही है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी बिलाल अहमद की गांव के बाहर ही हाईवे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार की रात बिलाल दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात को चोरों ने मौका पाकर दुकान का ताला तोड़ लिया और वहां से नकदी, पांच मोबाइल और हजारों रुपये के मोबाइल के पार्ट्स समेट लिए। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जब दुकान का ताला टूटा देखा, तो इसकी जानकारी दुकानदार को दी। जानकारी मिलते ही बिलाल आनन-फानन मौके पर पहुंचा। इसके बाद भगवानपुर पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। अभी तक पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments