Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसिडकुल फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से दो की मौत

सिडकुल फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से दो की मौत


हरिद्वार। संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरिद्वार में औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुएज ड्रिपलेक्स वाटर इंजीनियरिंग कंपनी से ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई किए जाते हैं। मंगलवार की शाम लोडर से ऑक्सीजन के सिलेंडर उतारे जा रहे थे। उसी दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे धमाका होने के साथ ही आस-पास मौजूद दो कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, चार कर्मचारी घायल हो गए।

धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसएसपी समेत आला पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल, मौके से शव नहीं उठाए गए थे। तकनीकी जांच टीमों को मौके पर बुलाया जा रहा है। वहीं, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि घायल कर्मचारियों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments