Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधपुलिस ने छापेमारी में नकली मिठाईया की बरामद

पुलिस ने छापेमारी में नकली मिठाईया की बरामद

देहरादून/हरिद्वार। दीपावली के मद्देनजर नकली मिठाईयों व अन्य खाघ पदार्थो में अपमिश्रण करने के मामलों में कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतू पुलिस द्वारा कमर कस ली गयी है। बीते रोज एक स्थान पर छापेमारी करते हुए पुलिस व खाघ सुरक्षा विभाग द्वारा भारी मात्रा में अपमिश्रत रसगुल्ले बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा भगवानपुर स्थित शाहपुर में भारी मात्रा में अपमिश्रत सफेद रसगुल्ले एक गोदाम में रखे हुए है। जिनकी जल्द ही मार्केट में सप्लाई की जायेगी। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने खाघ सुरक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। मौके पर पुलिस को कनस्तरों में रखे साढ़े 13 कुन्तल सफेद रसगुल्ले बरामद किये। जानकारी पर पता चला कि उक्त गोदाम मुन्तियाज पुत्र शराफत निवासी शाहपुर का है जो मेरठ से रसगुल्ले लाकर लोकल बाजार में बेचता है। खाघ सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर ही रसगुल्लों के सैंपल भर आवश्यक कार्यवाही कर दी गयी है। बरामद रसगुल्लों की कीमत 2,70,000 रूपये आंकी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments