Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरएक गांव के चार सौ बच्चों की जन्म तिथी एक ही-जाने कैसे

एक गांव के चार सौ बच्चों की जन्म तिथी एक ही-जाने कैसे

देहरादून। संवाददाता। सरकार द्वारा एक ओर आधार कार्ड को सभी जरूरी पहचान पत्रों से लिंक किए जाने की कवायद चल रही है। वहीं दूसरी ओर आधार कार्ड पर अंकित जन्मतिथि में बड़ी लापरवाही होना सामने आया है। मामला हरिद्वार जिले के बहादरबाद क्षेत्र का है।

जहां एक ही गांव के चार सौ बच्चों के आधार कार्ड पर एक ही जन्मतिथि अंकित की गई है, बच्चों और माता-पिता की जन्मतिथि भी एक दर्शाई गई है। ऐसे करीब चार सौ लोगों के आधार कार्ड में लापरवाही की गई है, जिसके बाद से प्रशासन अम्लें में हड़कंप मचा हुआ है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आधार कार्ड को सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। एक और केंद्र सरकार हर चीज को आधार से लिंक करने की बात कह रही है, वही अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामला बहादराबाद ब्लॉक के गुर्जर बस्ती का सामने आया। आधार कार्ड में पूरे परिवार की जन्मतिथि एक दर्शाई गई है। सात साल के बच्चे और 70 साल के दादा के साथ परिवार के सभी सदस्यों की जन्मतिथि एक जनवरी अंकित की गई है।

गुर्जर बस्ती निवासी वजीर चोपड़ा, जहांगीर ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले प्राथमिक विद्यालय में आधार कार्ड बनाने का कैंप लगा था। उस समय पूरे परिवार के साथ कार्ड बनवाने गए थे। बताया कि जिन्होंने उस समय कैंप में आधार कार्ड बनाया। कैंप में तैनात कार्मिकों की लापरवाही से पूरे परिवार की जन्मतिथि एक जनवरी अंकित की गई है।

बताया कि अब हर जगह आधार कार्ड जी आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन सही जन्मतिथि नही होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। बताया कि गुर्जर बस्ती में ही करीब चार सौ लोगो के आधार कार्ड में जन्मतिथि एक जनवरी अंकित की गई है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द आधार कार्ड में सही जन्मतिथि अंकित करने की मांग की है।

मोहम्मद सफी ओर मुमताज अली ने बताया कि हम लोग पढ़े लिखे नहीं हैं। हमे कई दिन बाद पता चला कि जन्मतिथि गलत अंकित हो रखो है। वहीं एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस लापरवाही की वजह से सभी आधार कार्ड अमान्य हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments