Thursday, October 22, 2026
Homeखास खबरप्रधानमंत्री को योग में महारत हासिल है; छात्राओं ने कहा बहुत अच्छा...

प्रधानमंत्री को योग में महारत हासिल है; छात्राओं ने कहा बहुत अच्छा योग करते हैं पीएम

प्रधानमंत्री के साथ केवी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा योगा में भाग लेने से जहां स्कूल का मान बढ़ा है, वहीं शहर के लिए भी गर्व की बात है। वहीं स्कूल की छात्रा आयुषी बंगारी ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री के साथ करीब 45 मिनट तक योगा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हमसे भी अच्छा योगा करते हैं। वहीं स्कूल की व्यायाम शिक्षक बिंदु नेगी ने कहा कि मैने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं योगा टीचर बनकर देश के प्रधानमंत्री के साथ अपने बच्चों को लेकर जाउंगी और प्रधानमंत्री मेरे स्कूल के छात्रों के साथ योगा करेंगे। यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है और जिंदगी के यादगार पलों में शुमार है।

देहरादून (संवाददाता) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग कक्षा में भाग लेने वाले केवी के छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हमसे भी अच्छा योगा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे साथ बातचीत करते हुए पूछा कि आपको कौन-कौन से गेम खेलने आते हैं। जिसके बाद उन्होंने हमें फिंगर गेम सिखाया। उन्होंने बच्चों के साथ फिंगर गेम भी खेला। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय की छात्रा कुसुम कैंतुरा ने बताया कि प्रधानमंत्री को मैने हमेशा टीबी पर ही भाषण देते हुए सुना था, लेकिन आज उनके साथ योग करने के बाद भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने प्रधानमंत्री के साथ योगा में भाग लिया।

प्रधानमंत्री के साथ केवी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा योगा में भाग लेने से जहां स्कूल का मान बढ़ा है, वहीं शहर के लिए भी गर्व की बात है। वहीं स्कूल की छात्रा आयुषी बंगारी ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री के साथ करीब 45 मिनट तक योगा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हमसे भी अच्छा योगा करते हैं। वहीं स्कूल की व्यायाम शिक्षक बिंदु नेगी ने कहा कि मैने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं योगा टीचर बनकर देश के प्रधानमंत्री के साथ अपने बच्चों को लेकर जाउंगी और प्रधानमंत्री मेरे स्कूल के छात्रों के साथ योगा करेंगे। यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है और जिंदगी के यादगार पलों में शुमार है।

वहीं स्कूल के प्राचार्य दीपक कुमार डबराल ने कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों ने प्रधानमंत्री के साथ योगा में भाग लिया, यह स्कूल और शहर के लिए बड़े गर्व की बात है। बड़ी मुश्किल से बच्चों को ऐसा मौका मिलता है। प्रधानमंत्री के साथ योगा में भाग लेकर स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री के साथ योगा में भाग लेने वाले बच्चों में कोमल, रीना पंवार, रिचा कुमारी, शैलेंद्र, हार्दिक, सचिन, तान्या, सौरभ, अंशुल, हिमांशु, निशा, पारुल सहित अन्य छात्र छात्राओं ने जमकर प्रधानमंत्री की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments