Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभाजपा नेता की चोरी हुई कार पुलिस ने की बरामद

भाजपा नेता की चोरी हुई कार पुलिस ने की बरामद

हरिद्वार। संवाददाता। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने झबरेड़ा के भाजपा नेता डॉक्टर जोध सिंह की चोरी हुई कार को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, दो दिसंबर को सिविल लाइंस के चाट बाजार से भाजपा नेता की कार चोरी हो गई थी। इस मामले की तहरीर उन्होंने पुलिस में दी। जिसके बाद से ही पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। पुलिस को कार के पीर बाबा कॉलोनी में होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बरामद करते हुए आरोपी आसिफ निवासी खंजरपुर, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, उसका एक साथी आरिफ निवासी आदर्श नगर अभी भी फरार चल है। इसके खिलाफ बाइक चोरी और साइकल चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments