Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहरिद्वार के नामी कोचिंग सेंटर पर आयकर का छापा

हरिद्वार के नामी कोचिंग सेंटर पर आयकर का छापा

हरिद्वार। संवाददाता। हरिद्वार के कोटा क्लासेस पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को छापामारी की। हरिद्वार आयकर विभाग की टीम ने इस छापामारी में कोटा क्लासेस के तमाम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही आय का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।

पिछले कई सालों से हरिद्वार स्थित कोटा क्लासेस बच्चों को अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करा रहा है। बुधवार को जब आयकर विभाग की टीम ने रानीपुर मोड स्थित कोटा क्लासेस पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाने पर जुटी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments