Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअहमदाबाद से हरिद्वार पहुंचे छह श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव, बिना निगेटिव रिपोर्ट पहुंचे...

अहमदाबाद से हरिद्वार पहुंचे छह श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव, बिना निगेटिव रिपोर्ट पहुंचे थे हरिद्वार; हड़कंप

हरिद्वार। अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह श्रद्धालुओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीआरपी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट नहीं दिखाने वाले यात्रियों की जांच करवाई गई थी, जिनमें छह यात्रियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि सभी यात्री अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे थे। इनमें दो यात्री अस्थि विसर्जन और चार यात्री गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। सभी को कोविड केयर सेंटर भिजवा दिया गया है। आपको बता दें कि लक्सर, रुड़की, ज्वालापुर और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीमें लगातार कावड़ यात्रियों की चेकिंग कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments