Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइन-इन तारीख को 70 मिनट देरी से चलेगी हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस

इन-इन तारीख को 70 मिनट देरी से चलेगी हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस

हरिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून रेलखंड के रायवाला रेलवे स्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते चार नवंबर, आठ नवंबर, नौ नवंबर और 11 नवंबर को ट्रैफिक बंद किया गया है। इसके चलते कई ट्रेनें निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे विलंब से चलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली ट्रेन चार नवंबर, आठ नवंबर और नौ नवंबर को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 90 मिनट विलंब से चलेगी। हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रेन चार नवंबर, आठ नवंबर और नौ नवंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 70 मिनट विलंब से चलेगी।

20 मिनट देरी से चलेगी ये ट्रेन
सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली ट्रेन सात और आठ नवंबर को 20 मिनट, काठगोदाम-देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन चार नवंबर और आठ नवंबर को 20 मिनट की देरी से चलेगी।

15 मिनट की देरी से चलेगी ये ट्रेन
अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सात और आठ नवंबर को 15 मिनट की देरी, नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस चार नवंबर, आठ नवंबर और नौ नवंबर को 15 मिनट की देरी से चलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments