Tuesday, September 15, 2026
Homeहरिद्वारगाजियाबाद रेलखंड पर विद्युत कार्य के चलते तीन दिन प्रभावित रहेगा ट्रेनों...

गाजियाबाद रेलखंड पर विद्युत कार्य के चलते तीन दिन प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

मुरादाबाद। दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-महरौली और गाजियाबाद-चिपयाना बुजुर्ग रेलखंड पर विद्युत संपर्क तारों में बदलाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 17, 19 और 21 सितंबर को रोजाना तीन घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को निरस्त, कुछ को मार्ग परिवर्तित और कुछ को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल और लोकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 सितंबर को मुरादाबाद-लक्सर-रुड़की-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। वहीं, लोकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 15, 17 और 19 सितंबर को इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त

कार्य के कारण गाड़ी संख्या 54075 बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 54076 दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस 17, 19 और 21 सितंबर को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को टनकपुर से निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से रवाना होगी।

कई ट्रेनें 25 से 70 मिनट तक नियंत्रित होंगी

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, 14225 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस और 12391 राजगीर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 16, 18 और 20 सितंबर को 25 से 70 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 14015 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 15 सितंबर, 14017 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 17 सितंबर और 14013 सुल्तानपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 20 सितंबर को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, कार्य के दौरान यात्रियों को ट्रेनों के निर्धारित समय में बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments