Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधघर में सो रहे युवक को धारदार हथियार से वार कर मौत...

घर में सो रहे युवक को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा

रूड़की/देहरादून। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में देर रात घर में सो रहे एक युवक की अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। घटना का पता सुबह तब चला जब परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होने लहुलूहान हालत में युवक के मृत शरीर को देखा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्ना खेड़ी गांव में किरताब सिंह नाम का एक व्यक्ति बीती रात अपने घेर में सोने गया था। बताया जा रहा है कि जब सुबह परिजन वहां पहुंचे तो उन्होने वहां किरताब सिंह को लहुलुहान हालत में पड़े देखा। इस पर वहां अफरा तफरी मच गयी। मामले की जानकारी क्षेत्र में फैली तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किरताब सिंह लम्बे समय से अपने गांव के बाहर बने अपने घेर में ही रोज सोया करता था। जिसकी अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गयी है। किरताब सिंह की हत्या का पता तब चला जब परिजन सुबह घेर में पहुंचे और उन्होने उसे लहुलुहान हालत में मृत पाया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments