Thursday, September 3, 2026
Homeहरिद्वारजन्माष्टमी पर दिल्ली-हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, रुड़की में भी ठहराव

जन्माष्टमी पर दिल्ली-हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, रुड़की में भी ठहराव

रुड़की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे दिल्ली और हरिद्वार के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। गाड़ी संख्या 04413/04414 दिल्ली-हरिद्वार-Delhi अनारक्षित स्पेशल तीन से छह सितंबर के बीच संचालित होगी। ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04413 दिल्ली-हरिद्वार अनारक्षित स्पेशल तीन, चार और पांच सितंबर को रात 11 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 4:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 04414 हरिद्वार-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल चार, पांच और छह सितंबर को शाम 5 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद होते हुए रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

अयोध्या कैंट-आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेन

रेलवे की ओर से 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट स्पेशल का भी संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन तीन और चार सितंबर को दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी।

गाड़ी संख्या 04213 तीन सितंबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04214 चार सितंबर को सुबह 8:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होकर रात 9:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर रहेगा। जन्माष्टमी के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments