Friday, November 6, 2026
Homeहरिद्वारजेल से रिहा होते ही उर्मिला सनावर को देहरादून पुलिस ने लिया...

जेल से रिहा होते ही उर्मिला सनावर को देहरादून पुलिस ने लिया हिरासत में, एसओजी कार्यालय में पूछताछ जारी

हरिद्वार। उर्मिला सनावर शुक्रवार को हरिद्वार जेल से रिहा हो गईं। हालांकि, जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद देहरादून पुलिस उन्हें अपने साथ ले जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में दर्ज दोनों मुकदमों में जमानत मिलने के बाद गुरुवार को अदालत में जमानती पेश किए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को उर्मिला सनावर की रिहाई का आदेश हरिद्वार जेल पहुंचा। जेल प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया।

लेकिन जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकलते ही देहरादून पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उर्मिला सनावर को एसओजी हरिद्वार कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि देहरादून पुलिस उनसे जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें देहरादून ले जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments