Wednesday, August 5, 2026
Homeहरिद्वारपंचक समाप्त होते ही हरिद्वार में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, 1.40 करोड़...

पंचक समाप्त होते ही हरिद्वार में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, 1.40 करोड़ श्रद्धालु गंगाजल लेकर रवाना

हरिद्वार। पंचक समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह से हरिद्वार में कांवड़ उठाने वाले शिवभक्तों की भीड़ और बढ़ गई। देश के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न माध्यमों के जरिए बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हर तरफ भगवा रंग नजर आ रहा है और बोल बम के जयघोष से धर्मनगरी गूंज रही है।

कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर मंगलवार शाम छह बजे तक करीब 1.40 करोड़ कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके थे। प्रशासन को उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में कांवड़ यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।

गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों में आस्था और उत्साह बरकरार है। बुधवार सुबह हुई बारिश भी उनके कदम नहीं रोक सकी। बारिश के बीच भी कांवड़ यात्री लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।

इस बीच कई स्थानों पर कांवड़ पटरी से हाईवे पर जाने को लेकर कांवड़ यात्रियों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। पुलिसकर्मी लगातार कांवड़ियों को निर्धारित मार्ग पर चलने के लिए समझाते रहे। भीड़ बढ़ने के साथ ही पुलिस और प्रशासन की चुनौती भी बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments