Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचार15 से 22 दिसंबर तक यूएई में दिखेगी कैथिग के धूम

15 से 22 दिसंबर तक यूएई में दिखेगी कैथिग के धूम

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) खाड़ी देशों में रह रहे करीब 50 हजार उत्तराखंडियों के लिए 15 से 22 दिसंबर तक कौथिक का आयोजन करेंगे। जिसमें यहां के लोक कलाकार किशन महिपाल, संगीता ढौंडियाल, खुशी जोशी व घनानंद प्रस्तुति देंगे।

गुरुवार को जारी प्रेस बयान में एसोसिएशन के प्रतिनिधि दीपक ध्यानी ने कहा कि कौथिग का आयोजन 15 दिसंबर को दुबई, 16 दिसंबर को बहरीन, 18 दिसंबर को कुवैत, 20 दिसंबर को दोहा और 22 दिसंबर को मस्कट में किया जाएगा। इस आयोजन में उत्तराखंड सोसाइटी ऑफ बहरीन, उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ कतर, उत्तराखंड कल्चरल

एसोसिएशन ऑफ कुवैत और उत्तरांचल विंग मस्कट भी सहयोग कर रहे हैं। दीपक ध्यानी ने बताया कि उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई का गठन दुबई में एक मई 2009 को संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले सभी उत्तराखंडी प्रवासियों को एक करने और अपनी भाषा-संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments