Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारअपने लोगों को लेने काबुल पहुंचा यूक्रेन का विमान हाईजैक

अपने लोगों को लेने काबुल पहुंचा यूक्रेन का विमान हाईजैक

अफगानिस्तान  में लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को हाईजैक  कर लिया गया है. यूक्रेन सरकार के मंत्री ने मंगलवार को ये दावा किया है. इस विमान को ईरान (Iran) ले जाया गया है. मंत्री के मुताबिक, रविवार को ये विमान हाईजैक किया गया था, जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया.

यूक्रेन सरकार में डिप्टी विदेश मंत्री Yevgeny Yenin ने जानकारी दी है कि रविवार को हमारे प्लेन को अज्ञात लोगों द्वारा हाईजैक कर लिया गया है. मंगलवार को इस विमान को ईरान ले जाया गया है, जिसमें अज्ञात लोग हैं. इतना ही नहीं हमारे तीन दूसरे निकासी प्लान भी सफल नहीं हो पाए क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए थे.

यूक्रेन के दावे से इतर ईरान के मंत्री अब्बास असलानी का दावा है कि ये विमान नॉर्थ ईस्ट ईरान के मशहाद एयरपोर्ट पर आया था, लेकिन ये रिफ्यूलिंग के बाद यूक्रेन के लिए रवाना हो गया था और कीव एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गया था.

एजेंसी के मुताबिक, जिन लोगों ने इस प्लेन को हाईजैक किया वो सभी हथियारों से लैस थे. अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि किसने इस विमान को हाईजैक किया है. यूक्रेन (Ukraine) के द्वारा लगातार अपने लोगों का अफगानिस्तान से रेस्क्यू किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, अभी तक 83 लोगों को काबुल से कीव तक लाया गया है. इनमें 31 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे. अफगानिस्तान में अभी भी करीब 100 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मौजूद हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है.

आपको बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही काबुल एयरपोर्ट से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूक्रेन, भारत समेत दुनिया के कई देश अपने नागरिकों को निकालने में लगे हैं. नाटो देशों के साथ अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट को अपने कंट्रोल में किया हुआ है. इन्हीं की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments