Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारतेज हवा, जोरदार बारिश... वाशिंगटन एयरपोर्ट पर राष्ट्रगान के दौरान भीगते रहे...

तेज हवा, जोरदार बारिश… वाशिंगटन एयरपोर्ट पर राष्ट्रगान के दौरान भीगते रहे पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई हस्तियों के साथ मुलाकात की। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से भी मुलाकात की। व्हाइट हाउस में मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।

इससे पहले, पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचे तो जोरदार बारिश होने लगी। ज्वाइंट बेस एंड्रयूज हवाई अड्डे पर बारिश और तेज हवाओं के बीच पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत के बीच भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसको लेकर पीएम मोदी की तारीफ हो रही है।

राष्ट्रगान का सम्मान, बारिश में भी खड़े रहे मोदी
दरअसल, हवाई अड्डे पर मोदी पहुंचे तो जोरदार बारिश होने लगी। पीएम का औपचारिक स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान भी बजाए गए। राष्ट्रगान जब बज रहा था, तब जोरदार बारिश हो रही थी। राष्ट्रगान के सम्मान में एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी भी वही खड़े रहे। बारिश में मोदी भीगते रहे, लेकिन राष्ट्रगान के सम्मान में वह खड़े रहे।

पीएम जब वाशिंगटन डीसी पहुंचे तो उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय की गर्मजोशी और इंद्र देवता की कृपा से यह दौरा और विशेष हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments