Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तमणिशंकर अय्यर ने कहा-पार्टी में मां-बेटे के रहते हुए किसी का भला...

मणिशंकर अय्यर ने कहा-पार्टी में मां-बेटे के रहते हुए किसी का भला नहीं हो सकता है

मणिशंकर अय्यर ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष या तो मां बनेगी या फिर बेटा. जब कोई प्रत्याशी है ही नहीं तो अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव कैसे होंगे.’ अय्यर ने कहा, ‘पार्टी में बेशक मुझे अनदेखा किया जा रहा है, लेकिन मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और रहूंगा. तमिलनाडु से कांग्रेस का सदस्य बना हूं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का चुनाव लडूंगा. हार-जीत की परवाह नहीं, लेकिन मुकाबला अवश्य करेंगे.’

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है. वहीं पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कही गई बातों पर सफाई दी है. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पार्टी में मां-बेटे के रहते हुए किसी का भला नहीं हो सकता है. हिमाचल प्रदेश के कसौली में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष या तो मां बनेगी या फिर बेटा. जब कोई प्रत्याशी है ही नहीं तो अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव कैसे होंगे.’ अय्यर ने कहा, ‘पार्टी में बेशक मुझे अनदेखा किया जा रहा है, लेकिन मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और रहूंगा. तमिलनाडु से कांग्रेस का सदस्य बना हूं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का चुनाव लडूंगा. हार-जीत की परवाह नहीं, लेकिन मुकाबला अवश्य करेंगे.’

पीएम मोदी पर दिए बयान पर मणिशंकर अय्यर की सफाई
मणिशंकर अय्यर ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी पर भी सफाई दी. अय्यर ने कहा, ‘मैंने कभी यह नहीं कहा कि चाय वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, बल्कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है.’ सफाई में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी का परिवार कैंटीन चलाता था, लिहाजा वह भी कभी-कभार वहां बैठते थे. जीएसटी के तहत 27 वस्तुओं पर कर कम करने के फैसले का भी अय्यर ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जीडीपी के लिए जीएसटी पर रोलबैक थोड़ा बहुत जरूरी है.

वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस को सलाह देने लिहाज में कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को पटखनी देनी है तो कांग्रेस को मायावती से हाथ मिला लेना चाहिए. मणिशंकर अय्यर ने यह भी कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीए सरकार में जीडीपी नीचे आने के बारे में देश को गलत जानकारी दी. कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में जीडीपी चार पर निचले स्तर पर आई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस सर्व धर्म राष्ट्र की परिकल्पना करता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments